#जिन्दाहूँ।
कहते हैं हमारा जन्म होना निश्चित नहीं है लेकिन अगर जन्म हुआ है तो मृत्यु होनी सुनिश्चित है। पृथ्वी पर मौजूद हर प्राणी का जन्म हुआ है और जन्म लेना खुद उसके बस की बात नहीं थी, ये जो जन्म हमको मिला है इसके निमित्त हम नहीं है। हमारे या किसी भी प्राणी के जन्म का निमित्त प्रकृति द्वारा बनाये गए नियम होते हैं और इन्हीं नियमों के हिसाब से हर प्रजाति के बच्चे को उसके पैदा होते ही तीन प्रवृत्तियाँ उपहार स्वरूप मिलती हैं; पहली- : जिजीविषा मतलब जीने की इच्छा। दूसरी-: भूख मतलब जीने की वजह। तीसरी-: डीएनए मतलब अपने अस्तित्व और ज्ञान को स्थानांतरित करने के लिए आगामी पीढ़ी का निर्माण करना।
खैर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप इस धरती पर मौजूद हैं, जिन्दा हैं, खुश हैं तो इसके लिए आपके पिताजी और माताजी ने अपने जीवन में कितना संघर्ष किया है?
और आपके माताजी और पिताजी के पिताजी ने उनको जिन्दा रखने के लिए कितना संघर्ष किया होगा?
और आपके दादाजी और नानाजी के पिताजी ने उनको जिन्दा रखने के लिए कितना संघर्ष किया होगा। उस ज़माने में तो शायद इतनी बिजली भी मयस्सर नहीं थी।
इसी श्रृंखला को अगर और पीछे तक ले जाएं तो आपके पूर्वज जो अचानक कहीं बंदरों के झुण्ड से अलग होकर होमोसेपियंस बने; कभी सोचा है उन्होंने जिन्दा रहने के लिए कितनी मशक्कत की होगी। अगर उनमें से किसी एक भी मृत्यु हुई होती तो शायद आज 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस धरती पर मौजूद नहीं होते। उन लोगों ने अपनी भूख मिटाने के कई तरीके जुटाते हुए अपने डीएनए और ज्ञान को पीढ़ियों दर पीढ़ी ट्रांसफर किया और खुद को अपनी प्राकृतिक मृत्यु तक जीवित रखा।
वो लोग जिन्दा रहने की कीमत जानते थे तभी तो आज आपका अस्तित्व है। उन्होंने अपना अस्तित्व कायम रखने को बेहद संघर्ष किया था। घने जंगलों में जंगली जीवों से बचने के तरीके ईजाद किये थे, अपनी भूख मिटाने के लिए भोजन के तमाम विकल्प तलाश किये थे। कढ़ी ठण्ड में जिन्दा रहने के लिए जरूरी आग को तलाश किया था। लंबी दूरी तक जाने के लिए पहिये का अविष्कार किया था। जंगली जानवरों से बचाव और उनका शिकार करने के लिए हथियारों का अविष्कार किया था।
अच्छा कल्पना करो कि आपके पूर्वजों में से कोई अगर अपनी जिंदगी से हार जाता और किसी जंगली जानवर के सामने समर्पण कर देता तो क्या होता? जनाब कई जातियाँ नहीं होती, कई धर्म नहीं होते।
उनके इतने संघर्ष से शायद आजकल की पीढ़ी ने कुछ नहीं सीखा? हमने सीखा तो बस इतना कि जो हो हमारी मर्जी के अनुसार हो, हमारी पसंद के अनुसार हो, हमारी क्षमता के अनुसार हो, मतलब सारी परिस्थतियां हमारे अनुकूल हों। जनाब अगर हमारे पूर्वज कई हज़ार साल पहले ऐसा चाहते तो आज हम जिस दुनिया में हैं वो ऐसी नहीं होती बल्कि वैसी ही होती जैसी कई हज़ार साल पहले थी। हमारे पूर्वजों ने परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया था और उनको बदलने की ठानी थी तभी तो आज हम पृथ्वी की सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रजाति हैं।
जैसा कि मैंने शुरुआत में कहा था कि हमारा जन्म अनिश्चित है, मतलब हमारा जन्म हमारे हाथ में नहीं है और मृत्यु तो प्रकृति प्रद्दत है लेकिन कुछ कमजोर मनुष्यों ने इस मृत्यु को मुश्किलों, आफतों, परिस्थितियों और मेहनत से बचने के लिए अपने हाथ में ले लिया है।
संसार में जीवित समस्त प्रजातियों में शायद इंसान ही एक ऐसा प्राणी है जो खुद को मार सकता है क्योंकि जानवरों को न जन्म की समझ और न मृत्यु की। वो बस उन तीन प्रवृतियों का निर्वहन कर रहे हैं जिनका मैंने शुरू में जिक्र किया था।
आखिर खुद को मारने वाले ये इंसान कौन हैं? यही प्रश्न रूस के एक 21 साल के लड़के के दिमाग में आया और उसने उन खुद मरने के लिए तैयार लोगों को नया नाम दिया 'बायोलॉजिकल वेस्ट' और उनके जीवन के अंत के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया और उसको नाम दिया "ब्लू व्हेल"। इस नाम के पीछे भी एक लॉजिक है।
आखिर क्या है ये ब्लू व्हेल? कैसे काम करता है ये? क्यों केवल बच्चों को शिकार बनाता है ये गेम? क्यों आपको इसका लिंक नहीं मिला कहीं?
आखिर क्या बला है ये? कैसा गेम है? कहाँ पाया जाता है? क्यों आपको इतने ढूंढने से नहीं मिल पा रहा है और क्यों इसे खेलने वाला अंततः अपनी जान से हाथ धो बैठता है? आइये जानते हैं।
सबसे पहले अगर इस गेम के नामकरण की बात की जाये तो इस गेम के नामकरण के पीछे केवल एक तथ्य है कि हम इंसानों के बाद 'ब्लू व्हेल' ही है जिसमें कुछ जीवविज्ञानियों के अनुसार आत्महत्या करने की प्रवृत्ति पायी जाती है। वो अक्सर गहरे समुद्र से किनारे पर आ जाती है और डिहाइड्रेशन अथवा ब्लो होल के अवरुद्ध होने के कारण दम तोड़ देती है। भले ही उनके किनारे पर आने का कारण कुछ भी रहा हो, चाहे शक्तिशाली समुद्री लहरों द्वारा उत्पन्न दुर्घटना रही हो परंतु कुछ जीवविज्ञानी इसे आत्महत्या की श्रेणी में रखते हैं और इसी तथ्य के आधार पर इस गेम का नामकरण 'ब्लू व्हेल' हुआ।
कुछ लोग होते हैं जो कुछ अलग हटके ईज़ाद करते हैं और उनको अन्वेषक कहा जाता है परंतु कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ज्यादा ही अलग सोच जाते हैं और कुछ ऐसा ईज़ाद कर देते हैं कि उनको अन्वेषक नहीं बल्कि साइकोपैथ कहा जाता है। आज से लगभग दो या तीन साल पहले ऐसे ही एक साइकोपैथ ने सोचा कि दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका जीना बेमानी है और उन लोगों को उसने नाम दिया 'बायोलॉजिकल वेस्ट' और समाज को उनसे मुक्त कराने के लिए उसने लगभग 19 साल की उम्र में बकायदा एक योजना तैयार की और उसका नाम रखा 'ब्लू व्हेल'।
'फिलिप बुदेंकीं' जी हाँ जनाब, यही नाम है उस साइकोपैथ का जो कि रूस का नागरिक है और फ़िलहाल कई बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में सजा काट रहा है और इस समय लगभग 22 साल का है। अगर सोचा जाये तो जितना दिमाग इसने इस गेम को ईज़ाद करने में लगाया अगर उतना दिमाग किसी और जगह लगाता तो समाज का कितना फायदा होता। खैर इसी को समाज कहते हैं जहाँ अलग अलग विचारधारा के लोग रहते हैं।
जैसा कि मैंने आपको अपनी पिछली पोस्ट, जो कि इसी शीर्षक से थी, में बताया था कि जिन्दा रहने की इच्छा यानि जिजीविषा हमको पैदा होते ही मिल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जिजीविषा को कायम रखने के लिए प्रकृति ने हम सबको एक और चीज मुहैया कराई है और वो है 'डर'। जी हाँ जनाब, अगर आप जिन्दा हैं और ये पोस्ट पढ़ पा रहे हैं तो यकीन मानिए आप डरे हुए हैं। ये डर ही है जो आपको, मुझको और हम सबको जिन्दा रखे हुए है। अच्छा एक काम कीजिये आप अपनी जिंदगी में से डर को निकाल दीजिये। निकाल दिया? बढ़िया है।
डर निकल चुका है समझे, अब सोचो आप सड़क पर बाइक या कार ड्राइव कर रहे हैं, चूँकि आपके अंदर डर है ही नहीं तो इसका मतलब आप गति की परवाह नहीं करेंगे, आप लेफ्ट हैण्ड ड्राइव की परवाह नहीं करेंगे। अगर आप पैदल हैं तो किसी भी गाड़ी के हॉर्न की इतनी औकात नहीं है जो आपको सामने से हटा सके। सड़क पर चलते हुए आप ट्रैफिक के नियमों को इसलिए मानते हैं क्योंकि आपको डर लगता है। आप ट्रक के बजते हॉर्न से नहीं बल्कि उससे कुचलने के परिणामस्वरूप होने वाली मौत की डर की वजह से उसे साइड देते हो और किनारे हो जाते हो।
ये केवल और केवल डर ही है जो आप बिजली के किसी भी काम को करते समय चप्पल पहन लेते हो। मसलन कूलर में पानी डालना हो, फ्यूज बदलना हो, mcb ऊपर या नीचे करनी हो, या कटिया डालनी हो।
ये केवल और केवल डर ही है जो आप रोज रात को बाहर गेट का ताला लगाकर भी दुबारा चैक करते हो। अँधेरी गलियों से गुजरने से कतराते हो। सांढ़ के सामने दीखते ही दायें बायें जगह तलाश करते हो।
ये केवल और केवल डर ही है जो आप कहीं काम कर पा रहे हैं, नहीं तो अपने बॉस को गाली देने का मन किसका नहीं करता?
खैर और भी कई उदाहरण हो सकते हैं। जिजीविषा हमें उपहार में मिली हुई है और जीवन रुपी इस उपहार को बचाने के लिए प्रकृति ने हमको 'डर' रुपी हथियार दिया। यही हथियार था जो हमारे पूर्वजों को जिन्दा रख पाया था।
अगर हमारे अंदर ये डर न होता तो हम मर गए होते। गब्बर सिंह गलत थे जो कह गए थे कि 'जो डर गया सो मर गया।' बल्कि सत्य इसका बिल्कुल उलट है 'जो नहीं डरा वो मर गया।'
तो जनाब यही सिद्धांत है इस गेम का-: मतलब अगर आपको ख़त्म करना है तो आपके अंदर का डर निकालना पड़ेगा। जैसे जैसे आपके अंदर का डर निकलता जायेगा आप खुदबख़ुद मरने के लिए तैयार होते जायेंगे वो भी बिना शिकायत किये।
ये कोई खेल नहीं है ये एक रास्ता है जिसमें पचास कदम हैं और मंजिल सिर्फ और सिर्फ मौत है।
आपके बच्चे इस मंजिल के सबसे नजदीकी और पसंदीदा शिकार हैं। न आपके बच्चे को पता चल पाएगा न आपको पता चल पाएगा कि कब वो मौत की गिरफ़्त में जकड़ा जा चुका है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इसके चंगुल में न आये तो अपना मोबाइल छोड़कर उसका मोबाइल उठा लो बस।
अपने बच्चे को बचाने के लिए सबसे पहले उसका मोबाइल लेकर उसके सारे सोशल मीडिया एकाउंट्स को खंगालें, खासकर उसकी चैट्स और उसके द्वारा ज्वाइन किये गए ग्रुप्स। अगर कुछ संदेह हो तो तुरंत उनको पीटें नहीं बल्कि बात करें वो भी प्यार से।
और अगर आप ये सोच रहे हों कि फिलिप तो गिरफ्तार हो चुका है तो मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि उसके विचार और उसकी सोच खुल चुकी है और जगजाहिर है। हमारे देश में भी कई आलादिमाग बेरोजगार नौजवान हैं जो क्या कर सकते हैं आपको नहीं मालूम।
पुनः - ये कोई खेल नहीं है, ये केवल मनोविज्ञान है जो आपके बच्चे को अपनी गिरफ्त में इस प्रकार लेगा कि वो केवल और केवल छत से कूदेगा। चाहे आप खुद कोई मनोवैज्ञानिक सही।
कैसे अपने उद्देश्य में सफल होता है इस गेम का एडमिनिस्ट्रेटर?
डिस्कवरी चैनल तो शायद आप देखते होंगे? अरे वही जिसमें कभी कभी जंगली जानवरों के ऊपर या कभी और किसी मुद्दे पर ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्रीज दिखाई जातीं है। आज एक डॉक्युमेंट्री मैं भी देख रहा था 'बिग कैट्स'। काफी ज्ञानवर्धक थी खासतौर पर शेरनियों द्वारा हिरनों के झुंड पर हमला बोलना और उनमें से एक हिरन मार कर खा लेना। इस डॉक्युमेंट्री को देखकर आज मुझे एक नयी जानकारी मिली। पहले मैं सोचता था कि शेर या अन्य जंगली जानवर जो शिकार करते होंगे वो तो बस यूँ ही कर लेते होंगे, मसलन 200 हिरणों के एक झुण्ड पर हमला बोल दिया और जो हाथ लग गया उसे मार कर खा लिया। लेकिन आज उस डॉक्युमेंट्री को देखकर मेरा ये पूर्वाग्रह दूर हो गया। ऐसा नहीं होता जनाब, शेरनियाँ सबसे पहले हिरणों के झुंड का अवलोकन करती हैं, फिर उसमें से सबसे कमजोर शिकार छांटा जाता है (कमजोर मसलन, शक्ति में कमजोर, झुण्ड से उसकी दूरी, शेरनियाँ से उसकी नजदीकी, किसी भी खतरे से बेपरवाह होने की उसकी लापरवाही आदि) और अंत में उसकी घेराबंदी करके उस पर हमला बोला जाता है और उसको उसके झुण्ड से दूर खदेड़ कर मार दिया जाता है, उसे खाकर थोड़ा आराम किया जाता है और इसके तुरंत बाद दूसरे शिकार की तलाश शुरू हो जाती है और ये क्रम चलता रहता है।
ठीक यही कार्यविधि ब्लू व्हेल गेम की है और यही कारण है कि आपको इसका लिंक नहीं मिला होगा। वैसे तो इसको भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है, परंतु ये कोई गेम नहीं है बल्कि ये एक सोच है जिसको कोई प्रतिबंधित नहीं कर सकता और ये एक चैलेंज है। आप इसे नहीं ढूंढ पाएँगे क्योंकि ये चैलेंज अपने शिकार खुद ढूँढता है। इसके शिकार आप और मुझ जैसे लोग नहीं हैं बल्कि अपने जीवन से बेजार बच्चे हैं। एक और बात कि इस कसौटी पर खरा उतर सकने वाले दुनिया के आधे प्रतिशत से भी कम बच्चों तक इसकी पहुँच हैं क्योंकि इस चैलेंज के एडमिन अपने शिकार सोशल मीडिया पर बने कुछ खास ग्रुप्स में ढूंढते हैं। (अगर आप वयस्क हैं और मेरे छात्र या छात्रा नहीं हैं तो इन ग्रुप्स के बारे में आपको जानकारी मिल सकती है।) अगर आपको इसका कहीं लिंक मिल भी जाता है तो मेरा विश्वाश मानिये कि वो फर्जी लिंक होगा और हो सकता है कि कोई मालवेयर हो क्योंकि इसका लिंक भारत में तो आपको मिलने से रहा। मैंने खुद लगातार दो घंटे सर्च किया और परिणाम मिला 'घंटा' क्योंकि इस गेम का लिंक आम नहीं है। ये गेम चूँकि एडमिन आधारित है, मतलब हरेक शिकार के लिए एक एडमिन का होना जरूरी है इसलिए जगजाहिर लिंक पर अगर दस हजार शिकार (मामूली नंबर है ) भी इस चैलेंज को स्वीकार करें और एक एडमिन एक दिन में 50 शिकारों को हैंडल करे तो लगातार 50 दिन तक 200 एडमिन चाहिए होंगे जिनको कि कोई आमदनी भी मुहैया नहीं है। इसलिए इसका लिंक पब्लिक होना असंभव है। आप सोच रहे होंगे कि बिना आमदनी फिर इस चैलेंज को क्यों इतना फैलाया गया तो इसके जवाब में केवल एक शब्द है 'ठरक' ,मतलब सनक।
इसका लिंक सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ दुर्लभ ग्रुप्स में मौजूद है जिनका कि आपने कभी नाम भी न सुना होगा और न कभी कल्पना की होगी कि ऐसे भी ग्रुप मौजूद हैं। इन ग्रुप्स के एडमिन आप और हम जैसे लोगों को कभी इन ग्रुप्स में शामिल नहीं करेंगे। इसलिए इन ग्रुप्स को भूल जाओ।
इस चैलेंज का एडमिन अपने शिकार को इन ग्रुप्स में से कई दिन की वॉच के बाद चुनता है और फिर शुरू होता है उसके अंदर से डर निकालने का सिलसिला। जिसके लिए 49 स्टेप्स हैं मतलब टास्क। डर निकालने के लिए सबसे पहले ये अपने शिकार की नींद कम कराते हैं और उसे रात को असामान्य समय पर उठने के लिए कहते हैं और बतौर सबूत उसी समय एक मैसेज और घर पर मौजूद तीन घड़ियों का फोटो भेजना पड़ता है।
आगे के स्टेप्स में, शिकार को रेल की पटरियों पर जाना, अपने शरीर पर कट लगाना, पूरी रात उनके द्वारा बताई गयी हॉरर मूवी देखना, अपने हाथ पर ब्लेड से कोई नम्बर लिखना, किसी ऊँची इमारत से सड़क की तरफ पैर लटका कर बैठना आदि।
ये सारे स्टेप्स जगजाहिर हैं और शायद 15 या 20 तक होंगे। लेकिन असली कहानी इसके बाद शुरू होती है। यहाँ से जो एडमिन होता है वो खुदको व्हेल कहता है और अगले स्टेप में उससे स्काइप कॉल करनी होती है। उस कॉल में व्हेल उसको एक म्यूजिक फाइल भेजता है जिसको लगातार आठ या दस घंटे सुनना होता है। सारा काम इस म्यूजिक का होता है जो इन व्हेल्स द्वारा कंपोज्ड होता है और शिकार को (जिसके अंदर से डर निकल चुका है) लगभग सम्मोहित कर लेता है। अगले टास्कस में शामिल है; एडमिन द्वारा भेजा गया म्यूजिक सुनना, किसी भी शख्श से बात न करना, अपने हाथ पर ब्लेड से एक खास पैटर्न पर कट बनाना। कब्रिस्तान और शमशान जाना।
फिर से व्हेल से बात करना, म्यूजिक सुनना, और आखिर में छत से कूद जाना।
अगर आप इसे मजाक समझ रहे हैं तो गलती कर रहे हैं क्योंकि आपके अंदर आत्मघाती प्रवृत्ति नहीं है। लेकिन यदि सोचा जाये तो अगर किसी बच्चे की कुछ इच्छा पूरी न हुयी हो तो?
मैं आजकल के बच्चों की साइकोलॉजी से इसलिए परिचित हूँ क्योंकि हर साल मेरे नसीब में लगभग एक हज़ार बच्चे आते हैं वो भी तमाम किस्म के। आप शायद अपने बच्चे को इतना नहीं जानते होंगे क्योंकि आपके पास समय नहीं होगा? आपको टीवी सीरियल देखने हैं, आपको फेसबुक पर काफी लाइक्स देने है ताकि आपकी पोस्ट पर लाइक्स आ जायें, आपको व्हाट्सएप पर आये हुए सारे फोटो और वीडियो देखने हैं, आपको वो सारे काम करने हैं जिनको करके आपका कुछ भला नहीं होने वाला।
लेकिन आप अपने बच्चों को नहीं देख सकते क्योंकि आपने अपने कर्तव्य की इतिश्री इसलिए कर ली है कि आपका बच्चा किसी इंटरनेशनल स्कूल में है और उसका ट्यूशन भी आपने लगाया हुआ है। जनाब फिर कह रहा हूँ, अपने बच्चे का फोन लो और चेक करो कि किससे चैट कर रहा है और कौन से ग्रुप का मेम्बर है? खतरा और दुर्घटना कभी बताकर नहीं आती। अपने बच्चे की हरकतों को नोटिस करो और अगर कुछ असामान्य सा लगे तो तुरंत उससे प्यार से बात करो। आपका बच्चा यक़ीनन किसी न किसी प्रभाव में जरूर होगा।
आखिर में, आप इंटरनेट को इतना नहीं जानते जितना कि आपके बच्चे जानते हैं। फैसला आपको खुद करना है आप अपने मोबाइल को ज्यादा चाहते हैं या अपने बच्चे के मोबाइल को, क्योंकि आपके बच्चे के बाद उसका मोबाइल आपके पास ही रहेगा।
ये चैलेंज एक 19 साल के लड़के के द्वारा फैलाया गया है और आप शायद नहीं जानते कि आज कल की युवा पीढ़ी अगर अपनी सामर्थ्य और दिमाग का प्रयोग करे तो वो पल भर में विकास को विध्वंस में और विध्वंस को विकास में परिवर्तित करने का माद्दा रखती है।
मुझको यहाँ तक झेलने के लिए शुक्रिया। तीनों पार्ट्स का सम्मिलित संस्करण पहले कमेन्ट में मिल जायेगा।
शुक्र है कि मैं और आप जिन्दा हैं।
शुभ रात्रि।

No comments:
Post a Comment