#कलाकार 2
एक कलाकार था जो कि नकली नोट छापने का धंधा करता था। वो अपने काम में इतना माहिर था कि उसे खुद पर इतना विश्वास था कि वो कोई भी नोट छाप दे वो चलेगा ही चलेगा।
इसी विश्वास के तहत उसने पंद्रह रूपये का नोट छापा। नोट तो छप गया लेकिन समस्या उस नोट को चलाने की थी क्योंकि शहर का हर वाशिंदा समझ जाता कि नोट नकली है इसलिये उसने बहुत लंबा सफर किया और एक गाँव में पहुँचा। गाँव में घुसते ही उसने देखा कि एक कुम्हार कुल्हड़ बना रहा है।
कलाकार को अपना शिकार दिखाई दे गया। वो तुरंत उसके पास पहुँचा और उसे अपना पंद्रह रूपये का नोट पकड़ाकर बोला, "भाई, इसका छुट्टा कर दो।"
कुम्हार ने पहले तो उसे देखा, फिर नोट को देखा, और फिर उसे दुबारा घूरकर देखा।
कलाकार की हवा ख़राब हो गयी। उसे तुरंत ही महसूस हो गया कि वो बस पकड़ा जाने वाला है, लेकिन उसकी कलाकारी ने रंग दिखाया और कुम्हार बोला,
"बाबूजी, इतने रुपये तो मेरे पास नहीं होंगे। गल्ले में चौदह रूपये पड़े हैं। अगर एक रूपये का घाटा सहन कर सको तो छुट्टे हो सकते हैं।"
कलाकार को एक रूपये में कौनसी आफत आ रही थी इसलिये उसने तुरंत हाँ कह दिया।
कुम्हार ने पंद्रह रूपये का नोट अपने गल्ले में रखा और उस कलाकार को तुरंत सात-सात के दो नोट पकड़ाकर उसके पंद्रह रुपये का छुट्टा कर दिया।
उस दिन कलाकार की समझ में आ गया था कि दुनिया में उससे भी बड़े कलाकार मौजूद हैं।
(एक पुरानी कथा मेरे शब्दों में)