#एक_सलाह_फिर
#मेरा_अनुभव
#जन्मदिवस06
लो, जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि समय पँख लगाकर उड़ता चला जा रहा है। देखते-देखते आज एक वर्ष और बीत गया और तुम छः वर्ष के हो गए इसलिए तुमको एक तोहफा देना लाज़िमी था जो कि भौतिक वस्तु के स्वरूप में तुम पा चुके लेकिन अभौतिक तोहफा अभी बाकी है भले ही ये अभी तुम्हारे किसी काम का नहीं होगा लेकिन एक वक्त आएगा जब तुमको इस तोहफे की सार्थकता का एहसास होगा।
जिस दिन तुम इसे पढ़ो उस दिन बस एक कल्पना करना कि तुम्हारे सामने एक कुत्ता बैठा है और तुम उसको हड्डियों के टुकड़े फैंक रहे हो। अब अपनी कल्पना में ही उस कुत्ते की हरकतों के बारे में सोचना। वो कुत्ता तुम्हारे द्वारा फैंके गए हर टुकड़े पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दर्शायेगा, उस टुकड़े के पीछे जरूर भागेगा क्योंकि उसे ये मजेदार और आसान लगता है। ये मैं आज बता रहा हूँ परन्तु चरितार्थ ये उस दिन भी रहेगा जब तुम इसे पढ़ रहे होगे।
अब अपनी कल्पनाओं में कुत्ते को शेर से बदल देना और सोचना कि तुम एक शेर के सामने हड्डियों के टुकड़े फैंक रहे हो। शेर तुम्हारे द्वारा फैंकी गई एक भी हड्डी के पीछे नहीं भागेगा और न ही कोई प्रतिक्रिया देगा। जानते हो क्यों?
क्योंकि उस शेर की रुचि तुम्हारे द्वारा फैंकी गई एक, दो, तीन या कुछ हड्डियों में नहीं होगी बल्कि हड्डियों और मांस से लबरेज तुम में होगी। भले ही शेर का शिकार पकड़ने का प्रतिशत 40% हो, भले ही शिकार पकड़ना उसके लिए कितना भी दुष्कर हो लेकिन वो बड़े शिकार की ही ओर भागेगा न कि हड्डियों के टुकड़े और छोटे शिकार के पीछे। तुम शेर को कभी खरगोश या किसी पक्षी का शिकार करते हुए नहीं देखोगे।
शेर कभी हड्डी के टुकड़ों के पीछे नहीं भागता क्योंकि उसका लक्ष्य हड्डियों से भरा हुआ एक शरीर होता है। जबकि कुत्ता केवल हड्डियों के टुकड़ों के पीछे भागता है क्योंकि उसे आसान और मजेदार चीजें चाहिए।
अब आती है बात मुद्दे की.... जब तुम बड़े हो रहे होगे तो तमाम व्यवधान, गलत काम, गलत लोग, इन हड्डियों के टुकड़ों के रूप में तुम्हारे समक्ष आएंगे और जैसा कि मैं ऊपर बता चुका हूँ कि इन टुकड़ों के पीछे भागना तुमको आसान और मजेदार लग सकता है।
जिंदगी तुम्हारी है इसलिए इस समय तुमको सोचना है कि हड्डियाँ बीननी हैं या शेर बनना है (मतलब छोटे लक्ष्य चुनने हैं या बड़े?)
खैर, जिस समय तुम इस पोस्ट को पढ़ रहे होगे, उस समय तुम इतने समझदार बन चुके होगे कि इस लेख के वास्तविक मंतव्य को समझ कर अपने भविष्य को ढंग से संजो सको।
बादबाक़ी, जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्यारे रुद्राय। सदा स्वस्थ रहो और उन्नति पथ पर अग्रसरित रहो।

No comments:
Post a Comment