Thursday, 12 December 2013

जाली-नोट

संस्मरण।
"जाली नोट"
थोड़ी दूर चलने के बाद...
"तुम इस इतने बुरे जंगल में क्या कर रहे हो?" डॉ ने मेरे से पूछा।
"डॉ, तुम इतनी जल्दी कैसे कह सकते हो की जंगल बुरा है? जवाब में
मेने भी प्रश्न किया।
"क्यों इसमें क्या है, अच्छे और बुरे की पहचान तो तुरंत
हो जाती है।" डॉ ने बताया।
"जहाँ तक में समझता हूँ डॉ, अच्छा या बुरा किसी चीज के
दो पहलु होते है। और किसी विशेष समय हम केवल एक ही पहलु देख
पाते हैं और तुरंत निर्णय ले लेते है की ये अच्छा है और वो बुरा।
जबकि अच्छाई या बुराई की परख करने में बहुत लम्बा अंतराल
लगता है। डॉ, तुम मेरे जीवन की एक घटना सुनो और फिर
बताना क्या ये अच्छा था या बुरा जो मेने किया।"
"सुनाओ, रात से सुन ही रहा हूँ।"
"डॉ जनवरी की एक रात 8 बजे में बाइक पर शहर में घूम रहा था।
कोहरा बस आने ही वाला था कि अचानक पीछे से किसी ने मुझे
पुकारा। मेने बाइक रोककर मुड़कर
देखा तो शर्माजी को खड़ा पाया। शर्माजी मेरे साथ ही काम
करते थे और बहुत दिलखुश आदमी थे। कभी कभी वो फेफड़ा खुश,
जिगर खुश और गुर्दा खुश भी हो जाते थे खैर वो अलग बात है।
लेकिन उस दिन उनके चेहरे पर एक वीरानी सी छाई थी। उनके
पास पहुँच कर उनसे दुआ सलाम हुयी।
"इतनी सर्दी में कहाँ घूम रहे हो?" शर्माजी ने हम पर तुरंत ही एक
प्रशन से हमला किया।
खैर पूछ तो ये प्रश्न में भी सकता था पर मेने जबाव
देना ज्यादा उचित समझा।
"ऐसे ही शर्मा जी बस सर्दी में गर्मी को ढूंड रहा हूँ।"
"मिली की नहीं?"
"मिल गयी होती तो साथ नहीं होती क्या शर्माजी। वैसे
क्या घर से निकाल दिए गए हो?"
"नहीं तो , ऐसा क्यों कह रहे हो?"
"चेहरा आपका ऐसा ही बयां कर रहा है, या और कोई बात है।"
" हाँ बात तो है, आज यार 500 रूपये का नुक्सान हो गया।"
"कैसे? गिर दिए क्या कहीं।"
"नहीं यार कोई जाली नोट टिका गया है और चल
भी नहीं रहा कहीं।"
"अमाँ यार शर्माजी ऐसे कैसे नहीं चलेगा नोट न
हो गया साली सरकार हो गयी क्या जो नहीं चलेगा। बताओ
कितने में चलाओगे?"
"क्या मतलब?"
"मतलब 400 में चलाओगे या 450 में या 500 में।"
"चल जाएगा, पक्का?"
"कोशिश तो सौ टांक करूँगा और वक़्त की बात है। 450 में
चलाऊंगा। लाओ नोट दो और एक कलम का जुगाड़ करो।"
"अभी चला रहे हो क्या?"
"दो तीन साल भी में भी चला दूंगा अगर तुम चाहो तो।"
"नहीं भाई तो आज ही चला दो में अभी कलम लाता हूँ।
शर्मा जी में ऐसी फुर्ती शायद ही कभी मेने देखी थी।
होती भी क्यों नहीं बात 500 रूपये की जो थी। शर्माजी ने
कलम हमारे हाथ में दी।
"अब ये बताओ क्यूंकि मोहल्ला तुम्हारा है तो चतुर दूकानदार
कोनसा है यहाँ।"
"अरे उस पर चला दो वो सीधा सादा दूकानदार है।"
"शर्माजी, जिन्दगी में मेरी एक सलाह हमेशा याद
रखना की सीधे आदमी के सीधेपन् का कभी नाजायज
फायदा मत उठाना।"
"याद रखूँगा, वैसे वो पान वाला ज्यादा चतुर है। चाहो तो उस पर
चला सकते हो। लेकिन चलाओगे कैस?"
"शर्माजी तुम बस तेल देखो और तेल की धार देखो।"
डॉ, मेने अपने पर्स में से एक असली 500 का नोट निकाला और उस
पर कलम से एक क्रॉस लगा दिया थोड़ा बड़ा सा।
शर्माजी वाला नोट मेने शर्माजी को टिकाया और
असली नोट अपनी जैकेट की जेब में रख लिया। शर्माजी बड़े
धयान से मुझे देख रहे थे।
"आओ शर्माजी, गुनाह करते है।" मेने शर्माजी को अपने साथ
लिया और रास्ते में उनको समझा दिया था कि बस देखते रहें बोलें
नहीं। सर्दी काफी थी और रात भी हो चुकी थी कोहरा आ
रहा था। इस वजह से बाज़ार में हलचल कम थी। धीरे धीरे चलकर हम
दोनों दुकान पर पहुंचे। दूकानदार ने जैसे ही हमें देखा। मेने उससे
पूछा।
"चचे, अमूल की दस रूपये वाली चॉकलेट है क्या?"
"लालासेन , नाएँ। और कोई लैजा।"
"नहीं चचे, वो ही चाहिए। भतीजा जिद पकड़ गया है।
उसकी वजह से ही तो इतनी सर्दी में निकलना पड़ा है और तुम
तो जानते हो कि बाल हठ, राज हठ और त्रिया हठ हमेशा पुरे करने
पड़ते है। है कि नहीं?"
"बात तौ खरी है अगर ऐसी बात है लालासेन तौ 60
रुपैया वारी तौ हतै मेरे पास।"
"60 रूपये वाली कौन सी आती है अमूल में?"
"लालासेन, 50 वारी हत काये 60 की है गई है।"
डॉ, दूकानदार वास्तव में ज्यादा चतुर था।
मेरी मज़बूरी पता चलते ही 10 रूपये तुरंत बढ गए थे।
"चचा, लाओ वही दो, अब क्या करें मजबूरी है अमूल लेने की।" मेने
कहा।
उसने अन्दर से निकाल कर चोकलेट मुझे दी।
अब बारी मेरी थी। मेने जैकेट की जेब से क्रॉस बाला नोट
निकाला और उसको देते हुए कहा, "चचे, यार इस नोट
को चला दोगे नकली आ गया है।"
चचे ने नोट पर क्रॉस लगा देखा और तुरंत बिदक गये।
"लल्लासेन चौं गरीब मार कर रये हो। जे तौ घोषित नकली है,
जाये तौ चेक करबे की ऊ जरुअत नाए। दुसरौ दै दो।"
"चचा एक ही बचा है, अरे आप तो किसी को भी दे दोगे।
जरा देख लो चला लो इसे ही नहीं तो मुझे साठ रूपये
का कर्जा लेना पड़ेगा।"
"बात कू समझौ लल्लासेन, ना चल पावेगौ जे नोट।"
"ठीक है चचे तुम्हारी इकक्षा। शर्माजी जरा साठ रूपये देना।"
डॉ, शर्माजी ने वही जाली नोट मुझे थमा दिया और मेने
दूकानदार को। अब उसने उस पर केवल क्रॉस को चेक
किया था और कोई क्रॉस न पाकर उसने नोट गल्ले में डाला और
440 रूपये मुझे वापस कर दिए। रूपये और चोकलेट लेकर हम तुरंत वहां से
चल दिए और जहाँ बाइक खड़ी की थी वहीं आ गए।
"यार ये तो सचमुच चल गया वो भी 500 में ही।" शर्माजी ने
हैरानी भरे स्वर में कहा।
"हैरान क्यों हो रहे हो शर्मा जी और नोट तुम्हारा 450 में
ही चला है।
"कैसे?"
"क्यूंकि तुम मुझे 50 रूपये दोगे अभी बाइक में पेट्रोल डलवाने के
लिए।"
डॉ, शर्माजी ने ख़ुशी ख़ुशी मुझे 50 रूपये दिए लेकिन मेने लिए
नहीं अलबत्ता चॉकलेट वहीँ पर हम दोनों ने मिलकर ख़त्म कर
दी थी। फिर मेने शर्मा जी को उनके घर छोड़ा और अपने घर
की ओर चल दिया क्यूंकि कोहरा बहुत घना होता जा रहा था।
अब बताओ डॉ, मेने बुरा किया या सही?
"बुरा किया तुमने, एक दूकान वाले का 560 रूपये का नुक्सान कर
दिया।"
"और अगर शर्माजी का सोचकर चलें तो ,डॉ, उनका तो मेने
फायदा करवा दिया। और रही बात दूकान वाले की तो उसने उस
नोट को किसी और को चेप दिया होगा।"
"यार मुझे नहीं पता की तुमने सही किया या गलत। बस मुझे ये
पता चल गया की तुमने सही कहा था कि हर चीज़ एक पहलू से
बुरी और दुसरे पहलू से सही होती है।
"तो बताओ डॉ, जंगल कैसा है?"
"तुम्हारे लिये अच्छा और मेरे लिए बुरा। आओ अब अपने ठिकाने पर
लौटते है।"
"चलो डॉ।"

4 comments:

  1. अतिशीघ्र आएगा विजय।

    ReplyDelete
  2. Sir isse aage kya hua ...?????
    13-12-13 se intajar kar raha hun...

    ReplyDelete