फ्रेंडशिप डे स्पेशल!
जैसा कि सर्वविदित है आज मित्रता दिवस है मतलब दोस्तों और दोस्ती को मुकर्रर एक दिन। कहते हैं कि इंसान को अपने सारे रिश्ते-नाते अपनी जिंदगी और भूख का एहसास होने के तुरंत बाद मिल जाते हैं भले ही वो उनसे धीरे-धीरे परिचित होता हो लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो पैदाइशी नहीं मिलता। ये रिश्ता यहीं, इसी जग, इसी जमीं पर बनाया जाता है और स्वेच्छा से बनाया जाता है और अपनी इच्छा से किये गए कलाप हमेशा सार्थक होते हैं। यही है मित्रता----इस जग में रिश्ते टूटने के तमाम किस्से मिलते हैं किताबों और कहानियों में या असल जिंदगी में भी लेकिन दोस्ती टूटने के किस्से मिलेंगे भी तो दो या तीन दिन लेकिन बाद में दोस्ती फिर अपनी अपनी जगह कायम रहेगी। खैर आज इस दिन मैं असल जिंदगी की दोस्ती को दरकिनार करते हुए कुछ किताबी और फ़िल्मी दोस्ती की बात करूंगा। और उनको एक सूची के माध्यम से आपको परिचित कराऊँगा--
1- फिल्म 'दोस्ती'; ब्लैक एंड वाइट बनी ये फिल्म शायद इस नयी पीढ़ी ने नहीं देखी होगी लेकिन आप अपने पिताजी और दादाजी से पूछना आपको इस फिल्म की कहानी और दोस्ती की परिभाषा मालूम पड़ जाएगी।
2- फिल्म "शोले"; जय और भीरू की जोड़ी, 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे', आज भी गुनगुनाया जाता है। दोस्ती में मज़ाक, समर्पण, समझदारी और त्याग देखना हो तो ये फिल्म देख कर आपको दोस्ती की परिभाषा मिल जायेगी।
3- फिल्म "ये जिंदगी न मिलेगी दुबारा"; मौजूदा दौर की दोस्ती देखनी हो तो ये फिल्म भी सही है। जहाँ तीन दोस्त अपनी जिंदगी जीते हैं अपने और दोस्तों के अनुसार।
4- सर सुरेंद्र मोहन पाठक जी के उपन्यासों के दो किरदार- "सुनील और रमाकांत" जो एक दुसरे पर जान नहीं पेग छिड़कते हैं। खैर ये मज़ाक की बात है लेकिन निस्वार्थ दोस्ती की प्रतिदर्श दोस्ती अगर देखनी हो तो प्रतिफल में केवल यही मिलेंगे। चाहे रात के दो बजे हों या तीन एक के बुलाने पर दूसरा जिस भी हाल में हो हमेशा आएगा।
5- सर आर्थर कॉनन डोयल जी के उपन्यासों के दो चरित्र- "डॉ वाटसन और शेरलॉक होल्मस" दोनों की जुदा आदतें स्वाभाव लेकिन एक दुसरे की हर बात मानना चाहे बात जान की अलामत पर क्यों न हो, मज़ाल हो क़ि कोई किसी को मना भी करता हो। चाहे जान हो या समय, दोनों का एक दूसरे के लिए ही है।
6- और अंत में- "हैरी पॉटर और उसके दोस्त रोनाल्ड विज़्ली और मिस हर्माइनी ग्रेंजर" जहाँ पूरा जादूगर संप्रदाय, जिसमें एलब्स डंबलडोर जैसे शक्तिशाली और काबिल जादुगर थे, भी लार्ड वोल्डेमॉर्ट (YOU-KNOW-WHO) का सामना करने की हिम्मत न जुटा पाते थे वहाँ पॉटर के साथ उसके दो नाबालिग दोस्त उस YOU-KNOW-WHO से टक्कर लेने निकलते हैं बिना अपनी जान और करियर की परवाह करते हुए।
मेरी ये लिस्ट लंबी हो सकती थी लेकिन समय की आजकल थोड़ी कमी चल रही है।
खैर आप चाहो तो कमेंट में इस लिस्ट को और आगे बढ़ा सकते हो और शेयर करके इस जानकारी को भी आगे बढ़ा सकते हो।
खैर आप चाहो तो कमेंट में इस लिस्ट को और आगे बढ़ा सकते हो और शेयर करके इस जानकारी को भी आगे बढ़ा सकते हो।
अगर जानकारी पसन्द आयी तो शेयर करें बादबाकी रात्रि के इस पड़ाव पर आपको फ्रेंडशिप डे की हार्दिक शुभकामनाएं।
No comments:
Post a Comment